ग्राम तुलसी की दुकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम तुलसी में दुकान चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार | Theft in Tulsi village shop revealed, 4 accused arrested. ग्राम तुलसी स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब खान, अविनाश सोनकर, जीवन खर्सेन और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है।

रात में सूनी दुकान को बनाया निशाना

सिमगा पुलिस ने कलीराम निषाद ने 14 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि अज्ञात आरोपियों ने कुंडी तोड़कर दुकान के अंदर रखे 4 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और ₹7,000 नगद चोरी कर लिए थे।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(1), 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश में सिमगा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। फुटेज में संदिग्ध युवक दुकान के आसपास घूमते नजर आए, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रात के अंधेरे में दुकान को सूना पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से 3 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और वारदात में इस्तेमाल 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

न्यायालय में पेशी की तैयारी

गिरफ्तार आरोपियों में शादाब खान (29 वर्ष), अविनाश सोनकर (19 वर्ष), जीवन खर्सेन (22 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी आरोपी सिमगा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा