केबिन में फंसा ट्रक चालक, कटर से काट कर ट्रैफिक पुलिस ने निकाला

दो ट्रकों में भिडंत, पीछे ट्रक का चालक घायल

@R.Sharma/भिलाई. सिरसा गेट से पहले पदुमनगर के समाने दुर्घटना हो गई। सामने से जा रहे ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक मारा। उसी बीछे पीछे से जा रही ट्रक उसमें घुस गई। हादसा इतना गंभीर रहा की चालक केबिन में फस गया। सूचना पर तत्काल ट्रैफिक हाइवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। ट्रैफिक जवानों ने अपनी गाड़ी से कटर निकाला और केबिन को काट कर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल ट्रक चालक गोल्डन हावर्स में इलाज शुरु हुआ। तब जाकर उसकी जान बची।

नेशनल हाईवे-53 दुर्ग अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा तक 40 किलोमीटर के बीच में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चार हाईवे पेट्रोलिग को तैनात किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर की मॉनिटरिंग में लगातार हाईवे में लगने वाले जाम सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर रहे है। शनिवार को सिरसा गेट चौक से पहले पदुम नगर के सामने रायपुर से दुर्ग मार्ग में दोपहर 4 बजे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मारा तो पीछे से आ रहा ट्रक चालक जोरदार टकरा गया। इस दुर्घटना में चालक चंद्रशेखर गंभीर रुप से घायल हो कर केबिन में फस गया। ट्रैफिक हाईवे पेट्रोलिंग-3 के जवान आरक्षक विक्रांत श्रीवास्तव, और देवानंद टंडन मौके पर पहुंचे। देखा चालक केबिन में फंसा और तड़प रहा है। आरक्षको ने तत्काल गाड़ी में रखे कटर को निकाला और ट्रक की केविन को काटना शुरु किया। इसके बाद चालक को बाहर निकाला और पेट्रोलिंग में शिफ्ट कर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर घायल का उपचार शुरु हुआ। इस वजह से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि ट्रैफिक की हाइवे पेट्रोलिंग टीम अच्छा काम कर रही है। सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल में पहुंचाने से उसकी जान बची। जवानों को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। लोगों से अपील है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की निसंकोच मदद करें और समय पर उनका इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती है।

Related posts

पत्नी के मजदूरी करने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ व्यवस्था पर रोक, महिला जनप्रतिनिधियों के काम में अब परिवार का दखल नहीं

रैंगिग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर किया सुसाइड