PM मोदी ने 174 जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर से की बात, बोले- पूरे देश को गर्व 

PM मोदी ने 174 जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर से की बात, बोले- पूरे देश को गर्व 

CG Prime News@दिल्ली.PM Modi, Captain Smit Machar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत की। कैप्टन स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में हुई गंभीर आपात स्थिति के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाते हुए विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया था। इस विमान में 174 लोग सवार थे।

PM मोदी ने पायलट के साहस की सराहना की

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित से कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा था और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि कैप्टन की बहादुरी और समझदारी से कई लोगों की जान बची। कैप्टन स्मित ने घटना के दौरान अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विमान उड़ाते समय अचानक एक झटका लगा और वह नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं, लेकिन उन्हें यह महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है। इसके बाद उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल कदम उठाया।

मुश्किल वक्त में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा

कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें लगा कि यह आखिरी मौका है। विमान का दरवाजा पास था और उन्होंने उसे खोल दिया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में वह हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और घटना के दौरान भी हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उनके मुताबिक, उन्हें विश्वास है कि भगवान ने ही सभी की जान बचाई। प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फोन आना उनके लिए गर्व की बात है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें PM से बात करने का अवसर मिलेगा।

UAE के अस्पताल में चल रहा इलाज

कैप्टन स्मित फिलहाल UAE के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सऊदी अरब से एयरलिफ्ट कर अबू धाबी लाया गया था। UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल पहुंचकर कैप्टन और उनके परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि पायलट की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत में कैप्टन की मां गीताबेन और पिता भूपेंद्रभाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में परिवार ने जिस तरह हिम्मत दिखाई, वह भी उल्लेखनीय है।

नेतन्याहू और ट्रम्प ने भी की तारीफ

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा हीरो बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी भारतीय पायलट के साहस की प्रशंसा की। घटना के दौरान दिखाई गई उनकी सूझबूझ को विमान में सवार लोगों की सुरक्षा से जोड़ा गया है।

Related posts

विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

रायगढ़ में इंटर स्टेट लकड़ी तस्करी सिंडिकेट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद