बारात से किशोरी अचानक लापता, समारोह स्थल पर मचा हड़कंप

भिलाई. कैम्प-1 के वृंदानगर (vrindanagar) क्षेत्र में आई बारात में उस समय हंगामा मच गया, जब वहां से एक 17 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई. परिजनों ने रातभर युवती की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला. फिर मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में की.

घटना मंगलवार रात 9 बजे की है. वैशालीनगर थाना पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है. किशोरी देना बैंक के पीछे पावर हाउस की रहने वाली है. अपने परिजनों के साथ कैम्प-1 वृंदानगर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी. रात में अपने परिजनों के साथ भोजन भी किया. इसके बाद अचानक लापता हो गई. जानकारी मिलते ही काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं नहीं मिली. मामले में धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर पतासाजी रालदार रही है.

Related posts

भिलाई में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, AI से लड़कियों की तस्वीरें बनाकर देशभर में ठगी 

Breaking: अहिवारा भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था उपचार

अधिकारियों की एक गलती के कारण बैकफुट पर आई सरकार, अब देनी पड़ेगी सरकारी जमीन