फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जला मजदूर, बचने के लिए चीखता रहा लेकिन…

रायपुर। राजधानी के फोम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से एक मजदूर जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय फैैक्ट्री में करीब 17 मजदूर काम कर रहे थे, अचानक आग लगते ही सभी इधर उधर भागने लगे। लेकिन एक शख्स भीषण आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही वह बचने के लिए चीखने लगा लेकिन जलकर उसकी मौत हो गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई

बता दें कि यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। इस दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय मजदूर त्रिलोचन ध्रुव की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक मूलतः धमतरी जिले के मगरलोड का निवासी था। बताया जा रहा है कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना 27 जून की शाम 7 बजे की है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

केमिकल और फोम से फैली आग

फैक्ट्री प्रभारी अविनाश सिंह के मुताबिक, यह फोम फैक्ट्री 6 एकड़ में फैली हुई है, जहां गद्दे बनते हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना गया है। आग लगते ही फोम और केमिकल के संपर्क में आने से आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

Related posts

छत्तीसगढ़ से चोरी हुए 132 मोबाइल फोन पहुंचे बांग्लादेश, इंटरनेशनल कनेक्शन से पुलिस के उड़े होश

PM मोदी ने 174 जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर से की बात, बोले- पूरे देश को गर्व 

दुर्ग में ड्राई डे पर अवैध शराब बेचते 12 आरोपी गिरफ्तार, 302 पौवा, 5 वाहन जब्त