छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान अब किरण सिंहदेव के जिम्मे

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पत्र जारी कर की नियुक्ति

CG Prime News@रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव के नाम पर मुहर लगा दी है। अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति आधिकारिक तौर पर प्रभावी हो गई है।

बता दें कि किरण सिंहदेव जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को २९८३४ वोट से चुनाव हराया। 61 साल के सिंहदेव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता रहते हुए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत की। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। वर्तमान में चुनाव लडऩे से पहले वे बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किए गए थे।

Related posts

दुर्ग जिले को 218 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में Jio के खराब नेटवर्क से परेशान छात्र पहुंचा कंज्यूमर कोर्ट, कंपनी देगी 14 हजार मुआवजा