बिलासपुर में तहसीलदार के बेटे को ट्रक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर में तहसीलदार के बेटे को ट्रक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

CG Prime News@बिलासपुर.Tehsildar’s son dies in road accident in Bilaspur  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रहे तहसीलदार के बेटे की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना मंगलवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बिलासपुर के निर्माणाधीन लिजा कोर्ट के सामने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कोर्ट के सामने निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से निकल रहे ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में घायल तहसीलदार के बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

एएसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि हादसे के बाद छात्र को तुरंत सिम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मृतक मणिंद्र अपनी बाइक से घूमने निकला था। इस दौरान निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से ट्रक ने सीध उसकी बाइक को टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पिता की बालोद जिले में पोस्टिंग

मृतक मणिंद्र भूषण सिंह श्याम (23) राजनांदगांव जिले के छुरिया का रहने वाला था। पिता हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार के पद पर हैं। उनकी पोस्टिंग बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक में है। जबकि मणिंद्र बिलासपुर में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था।

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल, मणिंद्र भूषण सिंह श्याम बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए के मकान में रहकर पीएससी (CG PSC) की तैयारी कर रहा था। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे वह बाइक से घूमने निकला। वह कलेक्ट्रेट के पास जिला कोर्ट के सामने पहुंचा।

इस दौरान निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से ट्रक निकल रहा था। ड्राइवर ने मेन रोड के आजू-बाजू देखे बगैर ट्रक को सीधे रोड पर ले आया। अचानक सामने ट्रक आने से मणिंद्र हड़बड़ा गया और उसकी बाइक और ट्रक में सीधे टक्कर हो गई।

Related posts

West Bengal विधानसभा भंग, राज्यपाल का आदेश, नई सरकार गठन का रास्ता साफ

दुर्ग में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होंगे मामलों के त्वरित निराकरण

Bhilai: पढऩे की उम्र में बाइक चुराने वाले 2 नाबालिग चोर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त