मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त

मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त

CG Prime News@राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले से महज 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित मनगटा वन चेतना केंद्र के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने दोस्तों के साथ रिसॉर्ट पहुंची थी। रिसॉर्ट के बाथरूम के पास उसकी संदिग्ध लाश मिलने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल युवती के मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।

दोस्तों के साथ रिसॉर्ट में पहुंची थी युवती

सोमनी पुलिस केअनुसार मृत युवती बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ रायपुर के किसी क्लब में गई थी। उसके बाद लगभग दो से तीन बजे के करीब करीब रायपुर के 3 युवक, लोकल क्षेत्र के 3 युवक और 2 लड़की कुल आठ लोग मनगटा रिसॉर्ट पहुंचे हुए थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिसॉर्ट मालिक अनिल सतवाने ने रिसॉर्ट को किराए पर आशुतोष साहू को दिया था। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती के साथ आए युवकों को उसे संदिग्ध हालत में छोड़कर भागने की भी जानकारी सामने आ रही है।

भिलाई-चरोदा निवासी युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवती का नाम मुस्कान तिवारी, पिता नागेंद्र तिवारी, उम्र 24 वर्ष है। उसकी पहचान भिलाई चरोदा निवासी के रूप में की गई है। यह भी जानकारी मिली है कि युवती किसी निजी टॉकीज में सुपरवाइजर का काम करती थी। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव

दुनिया के अच्छी खबर, अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म