तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, साथी घायल

देवकर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

भिलाई। धमधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ निवासी 36 वर्षीय सुरेश कुमार मारकंडेय अपने साथी सूर्यकांत मारकंडेय के साथ बाइक से तुलसीपुर से लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पेंड्रो चौक से करीब एक किलोमीटर आगे देवकर रोड पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read more –गोवा कैलांगुटे मर्डर केस, भिलाई से तीन आरोपी पकड़ाए

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार मारकंडेय ने दम तोड़ दिया। वहीं सूर्यकांत मारकंडेय का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जंग ली अंतिम सांस

दुर्ग सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

भिलाई में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद