रायपुर में पिस्टल के साथ सिद्धार्थ शर्मा गिरफ्तार

CSEB मैदान के पास अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन जप्त की गई है। मामले में थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 50/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुढ़ियारी पुलिस टीम को 16 फरवरी को सूचना मिली कि CSEB मैदान के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा (29 वर्ष), निवासी तिरंगा चौक, डी.डी. नगर, रायपुर बताया।

तलाशी में बरामद हुआ अवैध हथियार

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियान

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने और उनकी खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपी से पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में पूछताछ जारी है।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार