छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, आने वाले तीन दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, आने वाले तीन दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पारा गिरने लगा है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड (Cold in CG) ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार दिन और रात का पारा गिरने लगा है। ड्राई हवा आने के कारण रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। सोमवार को प्रदेश का अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रात में ठंड बढ़ेगी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार से अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी, लेकिन रात के तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। अगले कुछ दिनों तक लगातार रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

सरगुजा में ऐसा रहा मौसम
प्रदेश में इस समय सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। सोमवार को सरगुजा में रात का तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बलरामपुर का पारा 14.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सूरजपुर में 17.1 डिग्री टेंपरेचर रहा। कोरिया में 18.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम
शुष्क हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार रात का पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार को दिन का तापमान 30.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का तापमान 5.9 डिग्री अधिक रहा।

बिलासपुर संभाग में सामान्य से अधिक रहा तापमान
यहां के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। बिलासपुर में 20.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। कोरबा में 18.8 डिग्री, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 15.4 डिग्री, मुंगेली में 18.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR