रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

CG Prime News@रायपुर. Retired IAS officer Ganesh Shankar Mishra appointed as the new Vice Chairman of the State Policy Commission छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने रिटायर्ड आईएएस (IAS) अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायर होने के बाद यह पद खाली था। रायपुर के रहने वाले गणेश शंकर मिश्रा बस्तर, राजनांदगांव सहित कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। वे मंत्रालय में कई विभागों के सचिव पद पर भी लंबे समय तक कार्यरत रहे।

कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी

रिटायर्ड आईएएस मिश्रा जनसंपर्क आयुक्त के साथ-साथ सचिव जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह नीति आयोग के पूर्णकालिक उपाध्यक्ष थे। छत्तीसगढ़ गठन के बाद प्रभावशाली आईएफएस अधिकारी डीएन तिवारी योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे। बाद में योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया गया। रिटायर्ड मुख्य सचिव सुनील कुमार भी इस पद पर रह चुके हैं।

उपाध्यक्ष पद मुख्य सचिव के समकक्ष

नीति आयोग का उपाध्यक्ष पद मुख्य सचिव के समकक्ष माना जाता है। कई राज्यों में परंपरागत रूप से रिटायर मुख्य सचिवों को इस जिम्मेदारी पर नियुक्त किया जाता रहा है। नीति आयोग का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि मुख्यमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। राज्य की दीर्घकालिक विकास रणनीति और नीति निर्धारण में आयोग की अहम भूमिका रहती है।

Related posts

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री घायल

दुर्ग में 45 लाख की जब्त अवैध शराब नष्ट, 5,480 बल्क लीटर मदिरा का निस्तारण, Video

IBPS Recruitment 2026: राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन