CM साय से मिले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, खेलों को बढ़ावा देने हुई चर्चा

CM साय से मिले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, खेलों को बढ़ावा देने हुई चर्चा

CG Prime News@रायपुर.Kapil Dev met CM Sai in Raipur  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुरुवार को नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र और प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई ।

CM साय से मिले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, खेलों को बढ़ावा देने हुई चर्चा

खेल सुविधाओं की जानकारी दी

मुख्यमंत्री साय ने कपिल देव को राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाडिय़ों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

कपिल देव ने की सरकार की सराहना

पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

दुर्ग में 45 लाख की जब्त अवैध शराब नष्ट, 5,480 बल्क लीटर मदिरा का निस्तारण, Video

IBPS Recruitment 2026: राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार