हेलमेट और सीटबेल्ट पहनने वाले चालकों का सम्मान

सड़क सुरक्षा माह में नियम पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया

सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक पहल

 कबीरधाम। सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर कबीरधाम यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सिग्नल चौक पर विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने आमजन का ध्यान आकर्षित किया।

नियम पालन करने वालों को मिला सम्मान

इस अभियान के तहत हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले एवं सीटबेल्ट लगाकर चारपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फूल और चॉकलेट भेंट कर सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य नियमों का पालन करने वाले जागरूक नागरिकों को प्रोत्साहित करना और अन्य लोगों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना रहा।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आयोजन

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रही।

सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी

एसडीओपी यातायात कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट और सीटबेल्ट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिलता है।

चालानी कार्रवाई नहीं, प्रेरणा भी

यातायात प्रभारी अजयकांत तिवारी ने बताया कि यातायात पुलिस केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को सम्मानित कर समाज में अच्छा संदेश देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर भी इसी तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

दुर्ग पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 185 जवानों ने गुंडा-बदमाशों और संदिग्धों के ठिकाने खंगाले

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी का प्रदर्शन, CEC से मिलने पर अड़े

भिलाई में 2.10 लाख के हेरोइन के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार, सूखे नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन