दो गुटे के आपसी विवाद पर चढ़ा धार्मिक रंग

– 24 घंटे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


CG Prime News@भिलाई. कैंप-२ रविदास नगर में सोमवार की रात को अहमद नगर से आए युवकों ने रविदास नगर के युवकों से मारपीट की और उत्पात मचाया। मोहल्ले के लोगों की इकट्ठा देखा युवक भाग गए। उसके बाद रात में पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंगलवार रात ८ बजे अहमद नगर के युवकों को यह पता चला कि उनके खिलाफ छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दिया है। तिमतिमाकर दर्जनों युवक फिर रविदास नगर पहुंच गए। वहां पुन: विवाद शुरु हो गया। इस दौरान अहमद नगर के युवकों ने पीडि़त के घर के पास खड़ी तीन पहिया वाहन पर तोडफ़ोड़ कर दिया। वहीं शारदा मंदिर की रैलिंग को तोड़ दिया। जिसमें मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। फिर युवक भाग गए। इस घटना से आक्रोशित रविदास नगर के लोग सौकड़ों की संख्या छावनी थाना घेराव कर दिया। उनका आरोप है कि उत्पाती लड़के मोहल्ले में विवाद करते है। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर चुप हो जाती है। चेतावनी दी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। तब रविदास नगरवासी आरोपियों को सजा देगे। जिसकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी। थाना में जमकर नारेबाजी की गई।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

एएसपी संदय ध्रुव मौके पर पहुंचे। उन्होंने टेंडर आधी रात को थाना में जमें प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। इसके बाद राविदास नगर के लोग वापस गए। इधर थोड़ी देर में अहमद नगर से सूचना मिली कि रविदास नगर के कुछ लोग विवाद करने पहुंच गए है। तब पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। शांति के मद्देनजर रात भर पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार सुबह करीब २५० बल के साथ दोनों मोहल्ले में फ्लैग मार्च किया।

Related posts

सरकारी स्कूल में हेड मास्टर ने बच्चों के सामने उतारी पैंट, क्लास रूम में किया पेशाब

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दान पेटी में राहुल सहित विपक्षी सांसदों ने डाला चंदा

बॉयफ्रेंड से शादी की जिद्द, रेडियो टावर पर चढ़ी युवती, थाने परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा