ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्रूय गिरफ्तार, 17 साल की लड़की से रेप के आरोप

ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्रूय गिरफ्तार, 17 साल की लड़की से रेप के आरोप

CG Prime News@दिल्ली. Prince Charles’ brother Andrew arrested in Britain ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्रूय को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर से पकड़ा गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारी सादे कपड़ों में पहुंचे थे। एंड्रूय को सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के शक में पकड़ा गया है।

सभी फैक्ट की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि सभी फैक्ट की अच्छी तरह जांच करने के बाद इस मामले में औपचारिक जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जांच की निष्पक्षता और सच्चाई बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में लोगों की काफी दिलचस्पी है और सही समय पर जानकारी दी जाएगी।

4 महीने पहले घर से निकाला गया था

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का खिताब और सभी शाही उपाधियां वापस ले ली गई थीं। उनसे विंडसर स्थित उनके आलीशान घर ‘रॉयल लॉज’ को भी खाली करा लिया गया था। दरअसल, एपस्टीन (jeffrey epstein case) मामले में पीड़िता वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रू ने उनका यौन शोषण किया था। बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को इस मामले पर एक बयान जारी कर कहा ‘किंग ने आज प्रिंस एंड्रयू की शैली, उपाधियों और सम्मानों को हटाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोप लगाने वाली वर्जिनिया की मौत

प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली वर्जिनिया गिफ्रे की अप्रैल में मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने आत्महत्या की। वर्जिनिया (41 साल) ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

वर्जिनिया ने अपने साथ हुए यौन शोषण और तस्करी का खुलासा किया था। उसने कहा था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थी, तभी एपस्टीन के नेटवर्क में फंस गई थीं। उसे कई प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इसी इंटरव्यू में वर्जिनिया ने ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया था।

वर्जिनिया कई साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं और यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं की वकील बन गई थीं। पिछले महीने 21 अक्टूबर को वर्जिनिया गिफ्रे का संस्मरण ‘नो बॉडीज गर्ल’ पब्लिश हुई, जिससे एक बार फिर से यह विवाद बढ़ गया। इस किताब को वर्जिनिया ने अपनी मौत से पहले ही पूरा कर लिया था। इसमें उसने अपने साथ हुए शोषण और न्याय के लिए लड़ाई की कहानी बताई है।

राजा की रेस में 8वें नंबर पर एंड्रयू

ब्रिटेन के शाही परिवार में उत्तराधिकार का क्रम यानी ‘लाइन फॉर थ्रोन’ तय करता है कि राजा या रानी के बाद अगला शासक कौन बनेगा। भले ही हाल ही में किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू से उनकी की उपाधि और बाकी सारे शाही सम्मान छीन लिए हों, लेकिन एंड्रयू अब भी सिंहासन की दौड़ में आठवें स्थान पर हैं।

 

Related posts

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: चढ़ावा चोरी के बाद चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

शुभकामना हाईट्स में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती से सोने के नेकलेस की लूट

शेरनी ने किसान पर किया हमला, आधे घंटे तक जबड़े में दबाए रखा हाथ