CG में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, सरगना रामनाथ के पैर में लगी गोली, 9 गिरफ्तार

ंजगीर-चांपा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी, भारी मात्रा में हथियार और वाहन जब्त

पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग

जांजगीर-चांपा | CG Crime News। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले खूंखार बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और आक्रामक कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में बीते 2 रातों के दौरान 5 अलग-अलग स्थानों पर डकैती, जानलेवा हमला और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। (Police-criminal encounter in CG; gangster Ramnath shot in the leg, 9 arrested)

जांजगीर-चांपा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी, भारी मात्रा में हथियार और वाहन जब्त

घेराबंदी के दौरान फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस घेराबंदी से निकलने के लिए देशी कट्टे से फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में आत्मदाह करने वाली कांग्रेस नेत्री शबाना निशा की इलाज के दौरान मौत

8 आरोपी पहले ही गिरफ्तार, 2 बालक भी शामिल

पुलिस ने बताया कि अब तक  9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 2 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन, आयुष रात्रे, सन्नी और रामनाथ शामिल हैं।

13 पीड़ित घायल, 2 की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि इन वारदातों में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पीड़ित कोमा में है, जिनका इलाज बिलासपुर और रायपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है।

हथियार, वाहन और ₹4.09 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन और नगद राशि जब्त की है। कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹4,09,000 आंकी गई है।

अपराध का तरीका बेहद क्रूर और सुनियोजित

आरोपी सुनसान रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूमते थे और राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर जानलेवा वार करते थे। हमले के बाद मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित अपराध करना स्वीकार किया है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी विजय पांडेय ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

Instagram पर अश्लील पोस्टकर युवती को किया परेशान, हरियाणा से गिरफ्तार

जहां जन्में उसी अस्पताल की संभाली कमान, डॉ. उदय बने BSP मेडिकल हेड

पत्नी के चरित्र पर शक बना जानलेवा, कुम्हारी में हंसिया से हत्या, पति गिरफ्तार