तेज रफ्तार यात्री बस ने पुलिस हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर मौत

तेज रफ्तार यात्री बस ने पुलिस हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर मौत

CG Prime News@सरगुजा. Police Head Constable dies in road accident in Sarguja सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-343 (अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग) पर हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस विभाग के हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम लकड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर के बाद उनकी बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई, जिससे वे कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। गंभीर चोट और सिर कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

लुचकी घाट के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी घाट के पास सोमवार रात करीब 8 बजे हुआ। अंबिकापुर की ओर जा रही राजधानी बस ने बाइक सवार श्रीराम लकड़ा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस में फंस गई और हेड कॉन्स्टेबल काफी दूरी तक घिसटते रहे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

चालक बस छोड़कर फरार

दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस लाइन में थे पदस्थ

मृतक श्रीराम लकड़ा अंबिकापुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे और गांधीनगर थाना परिसर के पीछे स्थित पुलिस क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार वे सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने और फोन रिसीव नहीं करने पर परिवार को लगा कि वे किसी सरकारी कार्य में व्यस्त होंगे। मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों से हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार अस्पताल पहुंचा।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार दुर्घटना का अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related posts

सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी, सोना 1.61 लाख और चांदी 2.47 लाख किलो पहुंची

दुर्ग में Fortune मैदे की बिक्री पर रोक, कीटनाशक की मात्रा अधिक मिलने पर खाद्य विभाग का बड़ा फैसला

दुर्ग में चिट्टा बेचने निकले दो आरोपी गिरफ्तार, 14.370 ग्राम हेरोइन और मोबाइल जब्त