तारबाहर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बेचती महिला गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस ने 52 पाव देशी शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. थाना तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला थैले में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

व्यापार विहार में घेराबंदी कर गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने दीनदयाल गार्डन के सामने, व्यापार विहार क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से लाल रंग के थैले में रखी 52 नग देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। आरोपी महिला की पहचान धरमीन यादव (45 वर्ष) निवासी सकरी क्षेत्र के रूप में हुई।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और चेतना अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रहार किया। टीम में प्रआर फूल सिंह बड्डे, सालिक राम कर्ष, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास और म.आर. जीवन्ती भगत की अहम भूमिका रही।

अवैध कारोबार पर सख्ती जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार