पलारी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

समाधान सेल की सूचना पर पलारी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त की

समाधान सेल से मिली सूचना पर कार्रवाई

 दुर्ग. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजनों की शिकायत और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार सफलता हासिल कर रही है। इस हेल्पलाइन (94792 20392) के माध्यम से किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप या कॉल के जरिए दी जा सकती है। इसी तर्ज पर आज 18 जनवरी 2026 को “समाधान सेल” को मिली सूचना के आधार पर पलारी थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

आरोपी की रंगे हाथों गिरफ्तारी

थाना पलारी की पुलिस टीम ने ग्राम लकड़िया मार्ग पुल के पास घेराबंदी कर अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी करण यादव (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 10, पलारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल ₹7200 कीमत मूल्य की 72 पाव देशी मसाला शराब जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।

समाधान सेल की सफलता

“समाधान सेल” की मदद से पुलिस ने जिले में अपराधियों पर नजर रखी है और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ लगातार कर रही है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और हेल्पलाइन नंबर पर सूचनाओं के आने से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है।

जनता से अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर तुरंत दें। इससे अपराध की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार संभव है।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक