रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख जब्त

रायपुर। Raipur Police ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें जुआ और सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है


READ MORE –पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा छीनी, केंद्र देगा नया कवर

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

थाना कबीर नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे पटरी के पास कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों में आकाश टांडी (31 वर्ष) और मोहम्मद आरिफ (50 वर्ष) शामिल हैं, जो रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख नकद और कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था।

पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य संचालकों के बारे में अहम जानकारी दी है। पुलिस अब इन सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

इंडियन नेवी का जवान पाकिस्तानी एजेंट के हनीट्रैप में फंसा, कोयंबटूर से गिरफ्तार

विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

रायगढ़ में इंटर स्टेट लकड़ी तस्करी सिंडिकेट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार