CG Prime News@दिल्ली. नीट पेपर लीक (NEET PAPER LEAK 2026) और री नीट एग्जाम से प्रेशर में आए नीट स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को मानसिक तनाव में आकर मौत को गले लगा लिया। उसने सुसाइड से पहले एक नोट अपने परिजनों के लिए छोड़ा है। जिसमें लिखा है परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थी। डॉक्टर बनने का उसका सपना अधूरा रह गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
पहला नीट एग्जाम गया था बहुत अच्छा
छात्रा के परिजनों ने बताया कि 3 जून को नीट का जो एग्जाम हुआ था उसमें उसका पेपर बहुत अच्छा गया था। उसे पूरा विश्वास था कि किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में सीट मिल जाएगी। पेपर लीक के बाद वह तनाव में रहने लगी थी। रविवार को घटना से पहले अंकिता अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर उसकी मां ने दरवाजा खोला, जहां वह मृत मिली।
NEET छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया
166 मार्क्स मिले, जबकि कटऑफ 177 था
अंकिता ने सुसाइड नोट में लिखा कि री-एग्जाम में उसे 166 मार्क्स मिले, जबकि कटऑफ 177 था। मेरे इस कदम के लिए उसके माता-पिता और भाई को जिम्मेदार न ठहराया जाए। अंकिता ने भाई को लिखा कि मम्मी-पापा को संभालना। उन्होंने काफी त्याग किया, लेकिन मैं सपना पूरा नहीं कर सकी।
दिल्ली में लाखों छात्रों ने किया था प्रदर्शन
नीट एग्जाम में हुई गड़बडिय़ों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। प्रदर्शन खत्म होने के बाद सुसाइड का यह पहला मामला है। नीट पेपर लीक मुद्दे पर अब तक 23 स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं।