गर्लफ्रेंड को पार्क में बुलाकर बॉयफ्रेंड ने मारा चाकू, जान बचाने दौड़ती रही युवती

गर्लफ्रेंड को पार्क में बुलाकर बॉयफ्रेंड ने मारा चाकू, जान बचाने दौड़ती रही युवती

CG Prime News@सूरजपुर. Boyfriend stabbed girlfriend in Surajpur छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दूसरे अफेयर के शक में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को नेहरू पार्क मिलने बुलाया और उसके गले पर ऐसा वार किया कि चाकू आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती अस्पताल पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नेहरू पार्क में बुलाकर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे युवती नेहरू पार्क पहुंची थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे रितेश राजवाड़े ने बातचीत के बहाने उसके पास जाकर अचानक चाकू से गले पर हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि चाकू गले के आर-पार हो गया। हमला करने के बाद आरोपी चाकू निकालकर मौके से फरार हो गया।

घायल हालत में दौड़ी, फिर अस्पताल में तोड़ा दम

हमले के बाद युवती ने खुद को बचाने की कोशिश की और कुछ दूरी तक दौड़ी, लेकिन अधिक खून बहने के कारण पार्क में ही गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गर्लफ्रेंड को पार्क में बुलाकर बॉयफ्रेंड ने मारा चाकू, जान बचाने दौड़ती रही युवती

मरने से पहले लिखकर बताया आरोपी का नाम

गले पर गंभीर चोट लगने के कारण युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस जब उससे पूछताछ करने पहुंची तो उसने इशारे से कागज और पेन मांगा। उसने अपनी अंतिम कोशिश में आरोपी रितेश राजवाड़े का नाम लिखकर पुलिस को बताया। यह जानकारी जांच में अहम सबूत साबित हुई।

पर्चा छोड़कर आत्महत्या करने पहुंचा आरोपी

वारदात के बाद आरोपी ने नेहरू पार्क में एक पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली। इसके बाद वह आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की तथा रेलवे ट्रैक के पास से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम संबंध और शक बना हत्या की वजह

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि रितेश और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी को युवती के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related posts

लोकसभा में हंगामे के बीच लोक परीक्षा संशोधन बिल पेश, विपक्ष ने उठाया लाठीचार्ज का मुद्दा

NEET छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया

Durg: कुम्हारी में 1000 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त