संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में सिर्फ 1 मिनट चली कार्यवाही

संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में सिर्फ 1 मिनट चली कार्यवाही

CG Prime News@दिल्ली.Parliament Monsoon Session 2026 संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही महज एक मिनट चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा में करीब एक घंटे चली कार्यवाही

राज्यसभा में आखिरी दिन करीब एक घंटे तक कार्यवाही चली। सदन में माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन विधेयक यानी MMDR संशोधन बिल पारित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण किए जाने का मुद्दा उठाया। इस बीच विपक्षी सांसद संसद परिसर के बाहर बंदर के खिलौने लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

लोकसभा में 114 घंटे में सिर्फ 17 घंटे 30 मिनट काम

2026 के मानसून सत्र में लोकसभा की कुल 19 बैठकें हुईं। सामान्य तौर पर एक दिन में करीब छह घंटे कार्यवाही के लिए उपलब्ध होते हैं। इस हिसाब से करीब 114 घंटे का काम होना था, लेकिन लोकसभा में लगभग 17 घंटे 30 मिनट ही कार्यवाही चल सकी। यानी करीब 96 घंटे 30 मिनट का समय कार्यवाही में इस्तेमाल नहीं हो सका।

संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में सिर्फ 1 मिनट चली कार्यवाही

राज्यसभा में भी 76 घंटे से ज्यादा समय बाधित

राज्यसभा में भी 19 बैठकें हुईं और करीब 114 घंटे का निर्धारित समय था। इनमें लगभग 37 घंटे 24 मिनट ही कार्यवाही हो सकी। इस तरह करीब 76 घंटे 36 मिनट का समय कम कार्यवाही में गया।

12 नए बिल पेश, 11 दोनों सदनों से पास

मानसून सत्र के दौरान कुल 12 नए विधेयक पेश किए गए। इनमें 10 विधेयक लोकसभा और दो राज्यसभा में पेश हुए। इनका संबंध टैक्स, बैंकिंग, खनन, ट्रिब्यूनल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, परीक्षा में नकल रोकने, केरल का नाम बदलने और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने जैसे विषयों से रहा।

माइंस एंड मिनरल्स संशोधन बिल के राज्यसभा से पारित होने के बाद 12 में से 11 विधेयक दोनों सदनों से पारित हो चुके हैं। भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक अभी दोनों सदनों से पारित नहीं हुआ है।

Related posts

दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई, दहेज प्रताड़ना में FIR के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले हाथ में गीता लेकर रायपुर जेल से रिहा हुए 9 कैदी

राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 कारोबारियों के ठिकानों पर छापा