मोबाइल बैंकिंग धोखाधड़ी: 2 आरोपी गिरफ्तार

सुपेला पुलिस ने मोबाइल बैंकिंग ठगी में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

भिलाई. मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीसीयू और थाना सुपेला की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी हैप्पी सिंह ने बताया कि उनका खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भिलाई-03 में ऑनलाइन खोला गया था। मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रारंभ कराने में तकनीकी समस्या आने पर उन्होंने आरोपी आशीष कुमार से संपर्क किया। 20 जनवरी 2026 को प्रार्थी ने अपना सिम कार्ड और बैंक खाता संबंधी जानकारी आरोपी को दी। इसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया।

जांच में पता चला कि आरोपी ने प्रार्थी के खाते और सिम कार्ड का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने का प्रयास किया। पुलिस ने अन्य आरोपी सुरजा कुमार सोनी की संलिप्तता भी पाई और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी और जप्त सामग्री

अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन और बैंक खाते एवं सिम कार्ड से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

थाना प्रभारी सुपेला विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक राजीव उर्वशा, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र चंद्राकर और आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह की सक्रियता से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी को भी बैंक खाता, ओटीपी, सिम कार्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस या बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार