अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाने घर आता था मौलाना, 9 वर्ष की बच्ची से किया अश्लील हरकत गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. मदरसा के मौलाना मोहम्मद मेराज को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 9 वर्ष की बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था। उसी के साथ अश्लील हरकते कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना मोहम्मद मेराज के खिलाफ धारा 354, 509, 12 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सुपेला थाना टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार की है। मदरसे में रहने वाला आरोपी मौलाना मोहम्मद मेराज 9 वर्ष की बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था। एक महीने ही हुआ था बच्ची के पैरेट्स को उसे ट्यूटर रखे। मौलाना ने बच्ची को अरबी भाषा शिखाते समय उसके साथ बेड टच करने लगा। पहले तो बच्ची ने अपने अपने पैरेंट्स को नहीं बताया। जब उसे परेशान करने लगा। तब बच्ची ने इसकी जानकारी अपने पैरेट्स को दी। शिकायत मिलते ही मामले की विवेचना की गई। तत्काल आरोपी मौलाना मेराज को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

Bhilai: खुर्सीपार में दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 7 संदिग्ध बाइक जब्त

CG 12th Board हिंदी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार