मार्शल बेंच रहा था गांजा, 4 किलो के साथ गिरफ्तार

गांजा के साथ आरोपी पकड़ाया

भिलाई. पुलिस ने शराब तस्कर मार्शल राजपूत पिता राकेश राजपूत (29 वर्ष) को गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक वह कोहका कृपाल नगर में गांजा बेंच रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपए गांजा जब्त किया है। आरोपी स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र का आदतन अपराधी है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि खम्हरिया भाठा खपरी रोड में संदिग्ध व्यक्ति गांजा की सप्लाई कर रहा है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने अपनी पेट्रोलिंग और एसीसीयू टीम के साथ दबिश दी। आरोपी मार्शल राजपुत को घेर कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली। उसके बैग में 4 किलो 624 ग्राम गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेजा गया।

Related posts

SIR में गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्ष ने निकाला सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका

भिलाई में चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, गोदाम से मिली थी रेलवे पटरी की कटिंग

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप निलंबित, शासन की कार्रवाई