जामुल में गोलीकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश में छह आरोपी गिरफ्तार

बदले की आग में भड़ककर रचा फायरिंग का षड्यंत्र — पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा, तीन शूटर अब भी फरार

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की शाम हुई फायरिंग की घटना का जामुल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन भाड़े के शूटर अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में विशेष टीम काम कर रही है।

14 नवंबर को ईदगाह के पास हुई थी फायरिंग

घटना 14 नवंबर 2025 की शाम करीब 6.30 बजे ईदगाह के सामने, घासीदास नगर जामुल में हुई। पीड़ित विकास प्रजापति (26), निवासी संतोषी पारा, कैंप-2 छावनी, को बर्थडे इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर मोबाइल से कॉल कर बुलाया गया था। जैसे ही विकास ईदगाह के पास खड़ा था, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे। दोनों ने विकास पर आरोप लगाया कि वह शिवम साव की हत्या में शामिल था। इतना कहते ही आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली विकास के दाहिने कान के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। दोनों आरोपी मौके से बाइक में भाग निकले।

पुरानी रंजिश ने ली फायरिंग की शक्ल

पीड़ित की शिकायत पर जामुल थाना में अपराध क्रमांक 911/2025, धारा 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि दिसंबर 2024 में शिवम साव की हत्या के मामले में पांच आरोपी जेल भेजे गए थे। शिवम का चचेरा भाई करण साव इस हत्या का बदला लेना चाहता था। इसी वजह से उसने घटना की पूरी साजिश रची।

 बिहार से बुलाए गए भाड़े के शूटर

पुलिस पूछताछ में आरोपी करण साव ने कबूल किया कि उसने बिहार शरीफ से तीन भाड़े के शूटर बुलाए थे। उन्हें वाहन, बाइक और सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए। यही तीन शूटर विकास को जन्मदिन इवेंट मैनेजमेंट का बहाना बनाकर बुलाए और फायरिंग करके फरार हो गए।

फरार शूटरों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि भाड़े पर बुलाए गए तीन शूटर अभी फरार हैं। विशेष टीम को उनकी धर-पकड़ के लिए लगाया गया है। पुलिस जल्द ही पूरा मामला उजागर करने का दावा कर रही है।

 गिरफ्तार आरोपी

  • करण साव (27), बैकुंठ धाम

  • ऋषभ त्रिलोचन साव (21), बैकुंठ धाम

  • संजय साव (58), बैकुंठ धाम

  • संतोष साव (58), बैकुंठ धाम

  • विनय कुमार साव (66), बैकुंठ धाम

  • सुमीत कुमार (21), कैंप-2 छावनी

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार