जेल के बंदियों ने सुनी PM मोदी के ‘मन की बात’, छत्तीसगढ़ के इस जिले का किया तारीफ

रायपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 25 मई रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 122वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया। छत्तीसगढ़ के जेलों में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जेल में संयमित बंदियों को सुनाया कराया गया। पीएम मोदी के संबोधन को बंदियों ने तन्मयता पूर्वक मन से सुना।

PM Modi Mann ki Baat: ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र

बता दें कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब के बारे मे जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन इलाकों के बच्चे न केवल खेलों में कमाल कर रहे हैं, बल्कि विज्ञान के प्रति भी उनका जुनून प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री ने बस्तर क्षेत्र का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि इस तरह के प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं। करीब पंचानबे (नाइंटी पाइव) प्रतिशत रिजल्ट ये जिला 10वीं के नतीजों में टॉप पर रहा, वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया।

Related posts

पत्नी के मजदूरी करने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ व्यवस्था पर रोक, महिला जनप्रतिनिधियों के काम में अब परिवार का दखल नहीं

रैंगिग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर किया सुसाइड