जगतपुर मारपीट केस: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

जगतपुर मारपीट केस में एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ | थाना कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

घर में घुसकर की मारपीट

पीड़ित शाहरुख वारसी (30) ने शिकायत दर्ज कराई कि 19-20 मार्च की रात दो युवक—साहिल एक्का और मनीष जाटवर उर्फ विक्की—उसके घर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौच की और बाद में मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों के साथ धारदार हथियार से हमला किया, जिससे पीड़ित को चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी साहिल एक्का (22) को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।

आदतन बदमाश, एक की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी मारपीट और चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं। फरार आरोपी मनीष जाटवर की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गुंडागर्दी और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा और टीम की अहम भूमिका रही।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत