दुर्ग जिले में म्यूल खातों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में म्यूल खातों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. Four accused arrested for fraud in mule accounts in Durg district दुर्ग जिले की जामुल थाना पुलिस ने गुरुवार को कुरूद स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज (CCM Medical college) रोड पर म्यूल खातों के माध्यम से अवैध धन अर्जन करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जामुल पुलिस ने बताया कि कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध धन अर्जित करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदेहियों को पकड़ा गया।

दुर्ग जिले में म्यूल खातों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से मिले बैंकों के पास बुक

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त बैंक खातों को समन्वय पोर्टल पर सत्यापन करने पर 2 पासबुक और1 चेकबुक संबंधित खातों में केरल, कर्नाटक, बिहार, गुजरात राज्य में साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज होना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो दुर्ग जिले के एक ओडि़शा और एक आंध्र प्रदेश का निवासी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन, उम्र 24 वर्ष, अहमद नगर कैंप-02, छावनी।
2. हिमांशु पटेल, उम्र 31 वर्ष, सेक्टर-01, भिलाई भट्टी।
3. पुट्टा राकेश बाबू, उम्र 27 वर्ष, भीमावरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश।
4. शुभम स्वाई, उम्र 20 वर्ष, सुंदरगढ़, राउरकेला, ओडि़शा

जब्त सामग्री

1. 13 बैंक पासबुक
2. 7 चेकबुक
3. 18 एटीएम कार्ड
4. 4 मोबाइल फोन
5. 12 सिम कार्ड
6. नगद रकम 5,700

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, संतोष, रूपनारायण, अतुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें। म्यूल खाता उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार