वारदातः पैर गोबर से सना गया तो युवक ने गर्भवती गाय के पेट में घोप दिया चाकू, पुलिस ने गिरफ्तार कर मोहल्ले में बारात निकाली

गाय पर चाकू से हमला

कान पकड़कर करने लगा गाय हमारी माता है, अब गुंडा गर्दी नहीं करुंगा

@R.Sharma

भिलाई. एक गर्भवती गाय के पेट में बदमाश युवक ने चाकू घोप दिया। कुरुरता की हद इतनी की चाकू को उसके पेट में ही घोपकर भाग गया। गाय रात भर चिल्लाती और तड़पती रही। पालक उसका इलाज कराने के बजाय थाना में शिकायत करने पहुंचा। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची। गाय की हालत देख वर्दीधारियों का दिल पसीज गया। पहले बेटरनरी डॉक्टर को बुलाकर उसके पेट से चाकू निकाले और उसका उपचार कराया। इधर दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु की। दो से तीन घंटे में आरोपी को दबोच लिया। फिर क्या आरोपी राम शंकर राव की खातीदारी करते हुए मोहल्ले में उसकी बारात निकलवा दिया।

भिलाई नगर टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि घटना 8 व 9 जुलाई रात 1 बजे रात रुआंबांधा की है। गौ पालक दुर्गेश यादव ने शिकायत की। उसकी पालतू गर्भवती गाय को मोहल्ले के आरोपी रामशंकर पिता रामसिंगारे ने उसके पेट में चाकू घोप दिया। चाकू उसी के पेट में फसा है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गाय का खून निकल रहा था। आरोपी राम शंकर राव के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10, 325 बीएनएस के तरहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की कोजबीन शुरु की। 4 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वर्दी में दिखी बेजुबान के प्रति मानवता

टीआई राजकुमार लहने ने बताया कि गाय के पेट में चाकू घुसा था। सिर्फ चाकू का मुट्ठा बाहर दिख रहा था। उसकी हालत देख दिल पसीज गया। वह रात भर कैसे तड़पी होगी। गाय मालिक चार से पांच गाय पाला है। उसके पास पशु चिकित्सक का नम्बर ही नहीं था। नम्बर पूछने पर उसने सीधे इनकार कर दिया। तब बेटरनरी कॉलेज में की। वहां से डॉक्टर का नम्बर उपलब्ध हुआ। डाक्टर को बुलाया गया। घायल गाय की पेट से चाकू को निकाला गया और उसका उपचार किया गया।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी-जवान होंगे सम्मानित, 141 को वीरता पदक

 चमोली में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी फंसे

BSP में दीवार फांदकर 160 किलो कॉपर वायर चोरी, दो युवक गिरफ्तार