छत्तीसगढ़ के इस सेंट्रल जेल में गैंगवार, फिल्मी स्टाइल में दो गुट के कैदी भिड़े, खाने के चम्मच और छड़ से किया हमला

बिलासपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार, फिल्मी स्टाइल में दो गुट के कैदी भिड़े, खाने के चम्मच और छड़ से किया हमला

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुटों ने जमकर उत्पात मचाया। कैदियों ने फिल्मी स्टाइल में खाने के चम्मच और छड़ को हथियार बनाकर एक दूसरे पर हमला किया। बिलासपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार की घटना होली से पहले की है। घायल कैदियों का जेल अस्पताल में इलाज कराया गया। अब पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।

किया एक दूसरे पर हमला
अपराधियों ने जेल के अंदर चम्मच और छड़ को घिसकर हथियार बनाया था। 22 मार्च को विवाद के दौरान मौसीन खान उर्फ चूहा, आसिफ खान, रफीक खान, इंदीत खान, अब्दुल अयाज खान, अब्दुल मेहताब खान ने मिलकर अल्ताफ खान, फिरोज खान, जलील खान, कमर अली खान पर हथियार से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर मारपीट की।

वर्चस्व की लड़ाई
बिलासपुर सेंट्रल जेल में समुदाय विशेष के अपराधियों के बीच अलग-अलग गुट हैं। जिनके बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही है। इन अपराधियों में रायपुर, कवर्धा और कोरबा के बदमाश शामिल हैं। इनमें बिलासपुर का गुट अलग है। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस की टीम मामले की जांच करने जेल पहुंची। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से प्रतिवेदन लेकर कैदियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने जांच के बाद 11 बंदियों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।

Related posts

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान

PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में दीपोत्सव, जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प