पामगढ़ में पिता ने 5 वर्षीय बेटे की नहर में डुबोकर हत्या

पामगढ़ में पिता ने 5 वर्षीय बेटे को नहर में डुबोकर हत्या

जांजगीर-चांपा. Pamgarh थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पारिवारिक विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार आरोपी रेशम लाल यादव (27) निवासी ग्राम भैसो की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण उसकी पत्नी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष पिता के पास ही रह रहा था। बताया गया कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी आत्महत्या कर लेगा।

नहर में डुबोकर की हत्या

13 मार्च की शाम आरोपी अपने बेटे आयुष को साथ लेकर घर से निकला। इसके बाद 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी की आवास पारा नहर में बच्चे को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रात करीब 2 बजे पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही Pamgarh Police सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सावन सारथी, उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले और भुवनेश्वर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

भिलाई की मयुरा कंपनी में हादसा, लोहे की प्लेट गिरने से 55 वर्षीय मजदूर की मौत

सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटा, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग बने शिकार 

DUSU Election Result: ABVP ने 3 पद जीते, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष