बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, ज्वेलरी बैग लेकर भागे

बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट,ज्वेलरी बैग लेकर भागे बाइक सवार लुटेेरे

CG Prime News@बिलासपुर. 50 lakh rupees looted from a bullion trader in Bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक और सराफा कारोबारी लूट का शिकार हो गया। शुक्रवार की देर शाम सराफा कारोबारी दुकान बंद करके निकल रहा था तभी बाइक सवार तीन युवक ज्वेलरी और कैश से भरा बैग लेकर भाग गए। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

दुकान बंद कर रहे थे उठा ले गए बैग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 50 लाख रुपए के सोने और चांदी के ज्लेवरी लूट हुई। लुटेरे जो बैग ले गए उसमें 60 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी और कैश के साथ ही करीब 50 लाख से अधिक का माल होने का दावा किया गया है। बिलासपुर में सराफा कारोबारियों से तीन दिन में लूट की यह दूसरी बड़ी घटना है।

बैग लेकर भाग गए लुटेरे

दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी विनय सोनी खम्हरिया बस स्टैंड के पास रमेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह दिनेश शुक्रवार की देर शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। कैश और सोने-चांदी के जेवरों को तीन अलग-अलग बैग में रखकर बाहर निकले। जिसके बाद दुकान का शटर गिराकर बैग को अपने बाजू में नीचे रख दिया। इस दौरान व्यापारी शटर में ताला लगाने के लिए नीचे झुका।

तभी सीपत की तरफ से तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। एक युवक तेजी से दुकान की ओर दौड़ा और बैग उठाकर भागने लगा। उसके दो साथी बाइक स्टार्ट कर तैयार थे। युवक के बाइक पर बैठते ही तीनों फरार हो गए। घटना कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए। व्यापारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

ASP बोली- आरोपियों की तलाश जारी

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने कहा कि, घटना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। घटना स्थल से निकलने वाले सभी संभावित रूट पर टीम रवाना हो गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

तीन दिन पहले सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की हुई थी लूट

आपको बता दें कि 3 दिन पहले ही बदमाश सरकंडा के राजकिशोर नगर में सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ का सोना-कैश लूटकर भागे थे। लूट के दौरान उन्होंने कारोबारी पर हमला कर दिया था। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में यूपी पुलिस ने आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर किया था।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा