निगम जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया

नगर निगम भिलाई ने निगम जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया

भिलाई. नगर पालिक निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम स्वामित्व की जमीन को मुक्त कराया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त Rajeev Kumar Pandey के प्रातः निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम की जमीन पर अवैध रूप से क्रिकेट कोर्ट बनाया जा रहा था

जोन-3 टीम ने की बेदखली

आयुक्त के निर्देश पर जोन-3 की टीम, राजस्व विभाग और बेदखली दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने अतिक्रमण को हटाकर जमीन को पूरी तरह से खाली कराया।

अतिक्रमण पर सख्त निगरानी

निगम आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टीम के अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार