IG अजय यादव को मिली बिलासपुर की जिम्मेदारी, डॉ. आनंद छाबडा को फिर दी गई इंटेलिजेंस की डोर

जुलाई माह में हुआ था तबादला

CG Prime News@भिलाई. चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अजय यादव को इंटेलिजेंस से हटाकर बिलासपुर आईजी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं वर्ष 2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा को इंटेलिजेंस आईजी बनाया गया।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जुलाई महीने में आईजी आनंद छाबड़ा को दुर्ग से बिलासपुर भेजा था। अचानक फिर से निर्णय लेते हुए बिलासपुर से उन्हें इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में भी यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि पुलिस विभाग में अचानक इस तरह से तबादला होना चर्चाओं को गरम करना हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ से चोरी हुए 132 मोबाइल फोन पहुंचे बांग्लादेश, इंटरनेशनल कनेक्शन से पुलिस के उड़े होश

PM मोदी ने 174 जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर से की बात, बोले- पूरे देश को गर्व 

दुर्ग में ड्राई डे पर अवैध शराब बेचते 12 आरोपी गिरफ्तार, 302 पौवा, 5 वाहन जब्त