कोरोना संक्रमित युवती से अस्पताल के सफाई कर्मी ने की छेड़छाड़, थाने पहुंचे परिजन

रायपुर. CG Prime News @ कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। इस बार बिलासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती युवती से वहीं का सफाई कर्मचारी छेड़छाड़ कर रहा था। दो दिनों से परेशान युवती ने इसकी शिकायत परिजनों से की। जिसके बाद तारबहार थाने में केस दर्ज कराया गया।

बिल्हा क्षेत्र की 19 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद उसे 12 सितंबर को व्यापार विहार स्थित महादेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती का आरोप है कि दो दिनों से अस्पताल का सफाई कर्मचारी विनोद पटेल उससे छेडख़ानी कर रहा था। युवती ने मंगलवार को इसकी जानकारी परिजनों को दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से आरोपी सफाईकर्मी को रात में पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

जेल से रिहा होकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा, बोला-साहब मेरा आधार, वोटर ID बनवा दीजिए

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला