छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा

CG Prime News@कोंडागांव.Drunken drama by a doctor at a government hospital in Keshkal, Chhattisgarh  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सरकारी डॉक्टर ने शराब के नशे में ऑन ड्यूटी हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। हालात यहां तक बिगड़ गए कि मरीजों की शिकायत पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने पुलिस जवानों से ही हाथापाई कर ली। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

भड़क गया डॉक्टर

मिली जानकारी के मुताबिक शराबी डॉक्टर का नाम डॉक्टर शैलेंद्र भोयर है। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में पदस्थ है। बुधवार को वसीम मेमन अपने बीमार पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर शैलेंद्र से इलाज करने का रिक्वेस्ट किया तो डॉक्टर भड़क गया।

छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा

अस्पताल के अटेंडर से भी किया मिस बिहेव

आरोप है कि वसीम के साथ मिस बिहेव करते हुए मारपीट करने की कोशिश की। इसके बाद अटेंडर ने मामले की जानकारी मीडिया और केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन को फोन पर दी। यह भी आरोप है कि नशे में धुत डॉक्टर ने मरीज का इलाज करने से मना कर दिया। वहीं, मीडिया के लोगों से हाथापाई करने की कोशिश करता दिखा।

बीएमओ के सामने हंसता रहा

इसके अलावा शराबी डॉक्टर बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) के साथ बैठकर हंसते नजर आया। अस्पताल में डॉक्टर के हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच में सामने आया है कि अक्सर शराब पीकर ड्यूटी करता था।

पुलिस से भी उलझा

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से छुड़ाकर जाने की कोशिश करता नजर आया। इस पूरे मामले में वसीम मेमन थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों को दी जानकारी

इस पूरे मामले पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन ने कहा कि नोटिस के बावजूद डॉक्टर में कोई सुधार नहीं हुआ। मामले की जानकारी अफसरों को दे दी गई है। मरीज के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस भी जांच कर रही है।

Related posts

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला

भिलाई: सूर्या मॉल के सामने नो पार्किंग में खड़े 172 वाहनों का चालान, पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां उठाई

बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, 32 हजार लोगों के डेटा की जांच