भिलाई: सूर्या मॉल के सामने नो पार्किंग में खड़े 172 वाहनों का चालान, पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां उठाई

CG Prime News@भिलाई. शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार, 25 अक्टूबर को सूर्या मॉल के आसपास विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वाले कुल 172 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस का उद्देश्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण होने वाली परेशानी को कम करना और शहर में आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखना है।

सूर्या मॉल के आसपास चलाया गया विशेष अभियान

दुर्ग पुलिस के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस शहर में सड़क बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है और यातायात बाधित होने की आशंका बढ़ जाती है।

चारपहिया वाहनों के चालान, दोपहिया क्रेन से हटाए

विशेष अभियान में चारपहिया वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत ई-चालान जारी किए गए। वहीं, नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात कार्यालय लाया गया। इन वाहनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया है।

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

दुर्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। सड़क, मुख्य मार्ग या ऐसे स्थानों पर वाहन खड़ा करने से बचें, जहां से दूसरे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती हो।

Related posts

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला

बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, 32 हजार लोगों के डेटा की जांच

गुप्त चेंबर पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी रकम