संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई में कार्निवल 2026 का भव्य समापन

कार्निवल 2026 के समापन समारोह में विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

भिलाई में तीन दिवसीय कार्निवल का रंगारंग आयोजन, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे मुख्य अतिथि

भिलाई। Sanjay Rungta Group of Institutions, Bhilai. कोहका स्थित संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्टूडेंट्स के लिए आयोजित इंटर इंस्टीट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव कार्निवल 2026 का भव्य समापन 7 फरवरी को हुआ। यह आयोजन 5 से 7 फरवरी तक चला, जिसमें रूंगटा समूह के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। (Grand Finale of Carnival 2026 at Sanjay Rungta Group of Institutions, Bhilai)

सेलेब्रिटी नाइट बनी आकर्षण का केंद्र

कार्निवल के पहले दो दिन सेलेब्रिटी नाइट के नाम रहे। 5 फरवरी को पॉपुलर इंडियन सिंगर व युथ आइकॉन ध्वनि भानुशाली ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांधा, वहीं 6 फरवरी को सिंगर ताबिश पाशा और उनके बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ेः आप भी करना चाहते हैं PTRSU से PHD, तो जल्दी करिए आवेदन

खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में दिखा जोश

खेल और सांस्कृतिक श्रेणियों के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, थ्रोबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, आर्म रेसलिंग, वेट लिफ्टिंग के साथ-साथ ग्रुप व सोलो डांस, बैटल ऑफ डांस, अंताक्षरी, मास्टर शेफ, मेकओवर, रैप सॉन्ग, रील्स और फोटोग्राफी जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सबसे चर्चित बैटल ऑफ डांस प्रतियोगिता का खिताब रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च ने जीता, जबकि कार्निवल 2026 के समग्र विजेता का सम्मान संयुक्त रूप से रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज और रूंगटा आईटीआई को मिला।

समापन समारोह में मंत्रियों के प्रेरक उद्बोधन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब एवं विशेष अतिथि वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन रहे। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने विजेता स्टूडेंट्स को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा को और बेहतर बनाने, स्टूडेंट्स को जॉब सीकर के साथ जॉब क्रिएटर बनने और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

रूंगटा कार्निवल को भिलाई की शान

विधायक रिकेश सेन ने रूंगटा कार्निवल को भिलाई की शान बताते हुए स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के लिए रूंगटा प्रबंधन को बधाई चेयरमैन संजय रूंगटा ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने वाले स्टूडेंट्स व स्टाफ का आभार जताया। डायरेक्टर डॉ. साकेत रूंगटा ने भी सभी प्रतिभागी संस्थानों को बधाई दी।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान