एक लाख रुपए गांजा की तस्करी करते युवती पकड़ाई

भाई के निधन के बाद संभाल रही थी अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने का काम

CG Prime News@भिलाई. उतई पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती रायपुर से गांजा लेकर राजनांदगांव जा रहा थी। सूचना मिलते ही उतई रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी ली गई तो उसकी स्कूटी में 9 किलो 450 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

गांजा के साथ आरोपी युवती

क्राइम डीएसपी राजीव शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी ग्राम भलसेना निवासी कुमारी निकिता ठाकुर को गिरफ्तार किया है। निकिता ने स्कूटर सीजी-07 बीएक्स -7122 में सवार होकर आंबागढ़ चौकी जा रही है। पता चला था कि वह गांजा की अवैध तस्करी करती है। उतई में उसे पकड़ा गया। उसके स्कूटर के डिक्की की तलाशी लगी गई। गाड़ी के बीच में एक बैग रखी थी। उसमें गांजा मिला और डिक्की को चेक किया गया। उसमें भी गांजा रखी था। गांजा की कीमत एक लाख और नकद 1750 रुपए बरामद किया। उसके 60 हजार की स्कूटर को भी जब्त किया गया।

बेरोजगारी ने बनाया गांजा तस्कर

पुलिस की पूछताछ में निकिता ने बताया कि उसके पास डिग्री है। पढा़ई कर रही थी। लेकिन उसके भाई का निधन हो गया। इस कारण घर की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई। उसका भाई ओडिशा से गांजा की तस्करी करता था। घर चलाने के लिए उसने इस कारोबार को सभांल लिया। पुलिस को बताया कि ओडिशा से गांजा तस्कर रायपुर में आता है। वह स्कूटर से रायपुर जाती है। गांजा लेकर उतई होते हुए डोगरगढ़ पहुंचती है। अब तक तीन बार गांजा की सप्लाई कर चुकी है।

Related posts

जेल से रिहा होकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा, बोला-साहब मेरा आधार, वोटर ID बनवा दीजिए

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला