रायपुर/नई दिल्ली। Fuel demand rises, yet supplies remain normal: Oil companies assure. देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिया है। Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited ने संयुक्त रूप से कहा है कि विभिन्न राज्यों में ईंधन की मांग में तेजी के बावजूद सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कंपनियां 24 घंटे संचालन और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिए लगातार आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं।
यह भी पढ़ेः ट्विशा शर्मा मौत मामला: 11 दिन बाद भी बरकरार रहस्य, सुसाइड या साजिश? CBI जांच की मांग तेज
कृषि सीजन और अतिरिक्त खरीद से बढ़ी मांग
तेल कंपनियों के अनुसार हाल के दिनों में कृषि गतिविधियों, फसल कटाई और परिवहन उपयोग बढ़ने से डीजल की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा कई इलाकों में उपभोक्ताओं का रुझान सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा है। कंपनियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर एहतियातन अतिरिक्त खरीदारी भी देखने को मिली है, जिससे मांग में और तेजी आई है।
छत्तीसगढ़ में डीजल बिक्री में बड़ा उछाल
छत्तीसगढ़ में मई 2026 के दौरान हाई स्पीड डीजल (HSD) की खुदरा बिक्री में असाधारण रेट बढ़े। राज्य के कई जिलों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज हुई है। बलौदाबाजार, बालोद, सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर जिलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद और रायगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में भी डीजल बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कृषि कार्यों के साथ-साथ परिवहन गतिविधियों में तेजी इसका प्रमुख कारण है।
सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय
तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि टर्मिनल, डिपो, पाइपलाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और परिवहन नेटवर्क पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। सप्लाई चेन और टर्मिनल संचालन 24×7 सक्रिय हैं, जिससे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित नहीं हो रही है। कंपनियों ने यह भी कहा कि राज्य प्रशासन के सहयोग से लगातार स्टॉक की समीक्षा की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
नागरिकों से अपील
तेल विपणन कंपनियों ने नागरिकों से सामान्य खरीद व्यवहार बनाए रखने और अनावश्यक ईंधन खरीद से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों और तेल कंपनियों द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा गया है।