भोपाल. Twisha Sharma’s death: 11 days later, the mystery remains. Suicide or conspiracy? Demands for a CBI investigation grow. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार रहस्यमयी बनता जा रहा है। घटना के 11 दिन बाद भी मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में सामने आ रही नई जानकारियों और घटनास्थल की तस्वीरों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा CBI जांच की सिफारिश किए जाने और हाईकोर्ट द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
यह भी पढ़ेः हैदराबाद ऑनलाइन IPL सट्टा पैनल, म्यूल अकाउंट देने वाला आरोपी गिरफ्तार
खुली छत पर मिली थी डेड बॉडी
जानकारी के अनुसार तृषा शर्मा की लाश भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल की खुली छत वाले हिस्से में मिली थी। परिवार की ओर से इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर आत्महत्या जैसे मामलों में लोग बंद कमरे या एकांत स्थान का चयन करते हैं, जबकि यह घटना खुले हिस्से में हुई, जहां घर के अन्य सदस्य भी मौजूद बताए गए।
दोबारा पोस्टमार्टम से बढ़ी उम्मीद
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नई मेडिकल रिपोर्ट से मौत के कारणों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच और फोरेंसिक प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
CCTV और पारिवारिक बयानों पर चर्चा
घटना से पहले और बाद के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। साथ ही परिवार के अलग-अलग बयानों ने भी संदेह को बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर कई लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें। मामले के हाई-प्रोफाइल होने और लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब CBI जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच ही इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।