पंजाब में पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, लिखा 12 पेज का सुसाइडल नोट

पंजाब में पूर्व आईजी ने खुद को मारी गोली, लिखा 12 पेज का सुसाइडल नोट

CG Prime News@दिल्ली. A former IG committed suicide in Punjab पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। गोली चलते ही हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व IG ने खुद को गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से मारी। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीजीपी (DGP) के नाम लिखा सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। अमर सिंह चहल आईजी पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। खुद को गोली मारने से पहले रिटायर आईजी ने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। ये सुसाइड नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के नाम लिखा है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं।

बहबल कलां गोलीकांड में आरोपी चहल

अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस स्ढ्ढञ्ज की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे।

चार्जशीट में पुलिस अधिकारियों के नाम

चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

Related posts

West Bengal विधानसभा भंग, राज्यपाल का आदेश, नई सरकार गठन का रास्ता साफ

दुर्ग में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होंगे मामलों के त्वरित निराकरण

Bhilai: पढऩे की उम्र में बाइक चुराने वाले 2 नाबालिग चोर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त