छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल गिरफ्तार

CG Prime News@रायपुर.Former Congress Treasurer Ramgopal arrested in Chhattisgarh liquor scam case.  छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद ईडी अब उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगने की तैयारी में है।

EOW ने भी किया था गिरफ्तार

ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने रामगोपाल अग्रवाल को ईडी हिरासत में लेने की पुष्टि की है। आज रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय से पहले प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल को EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। अब ईडी ED आगे की पूछताछ करेगी।

रामगोपाल अग्रवाल ने किया था सरेंडर

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 9 जुलाई को 17 जुलाई तक की पुलिस रिमांड मंजूर की गई थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 5 अगस्त तक EOW की कस्टडी में भेज दिया गया था।

 संगठित नेटवर्क के जरिए 3400 करोड़ के शराब घोटाले

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में जांच एजेंसियां कथित तौर पर सरकारी शराब कारोबार में अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। एजेंसियों का आरोप है कि शराब कारोबार में एक संगठित नेटवर्क के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन हुआ।

ईडी इस मामले में पहले भी कई लोगों से पूछताछ और कार्रवाई कर चुकी है। अब रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। अदालत में पेशी के दौरान ईडी उनकी रिमांड की मांग कर सकती है, जिसके बाद पूछताछ में मामले से जुड़े नए नाम और लेन-देन सामने आने की संभावना है।

भूपेश बघेल रामगोपाल अग्रवाल से मिले

25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई सीनियर नेताओं ने रामगोपाल अग्रवाल के जेल भेजे जाने से पहले उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पार्टी को बदनाम करने के लिए एजेंसियों का उपयेग किया जा रहा है।

 

Related posts

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और भाई माहेर को फांसी की सजा

पति-पत्नी की एक ही फंदे पर लटके मिली लाश, रोते मिले मासूम बच्चे

पत्नी के मजदूरी करने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार