पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाकर श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाकर श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

CG Prime News@दुर्ग. Former CM Bhupesh Baghel extended his best wishes to workers by eating ‘Bore Basi’ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर बोरे बासी दिवस मनाया। शुक्रवार को उन्होंने दुर्ग स्थित राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी। पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ के किसान और मजदूर वर्ग का मुख्य भोजन है। जिसे उनकी सरकार ने बोरे बासी दिवस के रूप में पहचान दिलाई। भाजपा शासन आते ही बोरे बासी को भुला दिया गया।

कांग्रेसियों के साथ लिया बोरे बासी का आनंद

पूर्व सीएम ने बोरे और बासी को गर्मी में अमृत बताते हुए इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बोरे बासी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। बोरे बासी में गजब विटामिन भरा हुआ है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल, राकेश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भी बोरे बासी का मजा लिया।

विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस की मजबूत स्थिति

चुनावी माहौल पर बात करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस कई राज्यों में मजबूत स्थिति में है और केरल, तमिलनाडु, पुड्डचेरी व असम में बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार का संचालन दिल्ली या अहमदाबाद से हो रहा है, जिससे प्रदेश की जनता परेशान है।

Related posts

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार

1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा