CSVTU के कनिष्ठ सलाहकार के खिलाफ FIR, लाखों की फीस गबन किया

CSVTU के कनिष्ठ सलाहकार के खिलाफ FIR, लाखों की फीस गबन किया

CG Prime News@दुर्ग. An FIR has been filed against a junior consultant of CSVTU दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में पीएचडी (P.hd) शोधार्थियों के फीस गबन का बड़ा मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ नेवई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं फीस गबन की बात सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है।

2022 से 2025 के बीच हुआ फर्जीवाड़ा

फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच यह अनियमितता की गई है। इस दौरान कई शोधार्थियों की फीस विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं हुई। शोधार्थियों से पूछताछ के दौरान जब उन्होंने अपनी रसीदें दिखाईं, तो खाते और रजिस्टर का मिलान करने पर फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

खाते में नहीं जमा की फीस

आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुछ पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत से शोधार्थियों की कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपए की फीस फर्जी रसीद जारी करके वसूल तो की गई। लेकिन वह राशि विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं की गई।

जांच समिति में सही मिली शिकायत

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण अरोड़ा ने इस मामले की छानबीन करवाने के लिए एक जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि इस शिकायत के बाद कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR