दुर्ग-वैशाली नगर थाना: घर की सीट में छुपा रखा था गांजा के पैकेट्स, महिला आरोपी गिरफ्तार

सुबह-सुबह पुलिस ने की छापेमारी

CG Prime News@भिलाई. वैशाली नगर थाना अंर्तगत एक महिला घर में गांजा की बिक्री करते पकड़ाई। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली। घर के अंदर से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

वैशाली नगर टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि एसीसीयू की टीम के साथ मुखबिर से सूचना मिली। कैंप-1 वृंदानगर में महिला आरोपी बिरो बाई अपने घर से गांजा की बिक्री कर रही है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में टीम गठित की। सुबह- सुबह एसीसीयू और थाना की पुरुष व महिला पुलिस के साथ बिरो बाई के घर पर छापेमारी की। महिला को हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली गई। घर के अंदर सीट में गांजा को छुपाकर रखा था। जहां से करीब 6 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया। आरोपी बिरो बाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पर पहले भी कार्रवाई हुई है।

Related posts

वीजा रद्द होने के बाद नाइजीरिया लौटना चाहती थी छात्रा, पुलिस ने दिलाए 24 हजार

WhatsApp Blackmailing Case: अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेलिंग

 सेल्फ ड्राइव कार हादसे के बाद युवकों को जबरन ले जाकर मारपीट, 2 लाख की मांग