दुर्ग में नकली Gold Flake सिगरेट का खुलासा, 18 हजार सिगरेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में नकली Gold Flake सिगरेट का खुलासा, 18 हजार सिगरेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने नकली सिगरेट बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इंदिरा मार्केट स्थित SSD Traders में ITC Limited के Gold Flake Premium ब्रांड के नाम और पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली उत्पाद बेचे जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 18,000 नकली सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 2.07 लाख रुपये बताई गई है।

अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में Field Officer के रूप में कार्यरत हैं और कंपनी के उत्पादों की नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने SSD Traders में जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 440/2026 दर्ज किया गया।

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुलिस ने मामले में विशाल जसवानी (36) और निखिल सिहानी (29) को गिरफ्तार किया। दोनों दुर्ग शहर के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ और जांच के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

18 हजार सिगरेट और पैकेजिंग सामग्री जब्त

कार्रवाई में Gold Flake Premium नाम अंकित दो प्रकार के उत्पाद बरामद हुए। इनमें 12 हजार और 6 हजार सिगरेट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों प्रकार के उत्पादों की पैकिंग पर 115 एमआरपी और QR नंबर 8901725176518 अंकित पाया गया। बरामद कुल 18 हजार सिगरेट की कीमत 2,07,000 आंकी गई है।

आर्थिक लाभ के लिए नकली उत्पाद बेचने का आरोप

पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वास्तविक उत्पाद से मिलते-जुलते नाम, पैकेजिंग और पहचान वाले नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था। इससे ग्राहकों में वास्तविक उत्पाद को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा होने और संबंधित कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

BNS और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला

मामले में BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नकली उत्पादों को जब्त कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से की अपील

दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से संदिग्ध या नकली उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। उपभोक्ताओं से भी खरीदारी के समय उत्पाद की पैकेजिंग और प्रामाणिकता की जांच करने कहा गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री साय ने हरेली तिहार पर कृषि औजारों और गौवंश की पूजा की

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, कार से भिड़ी बाइक, दो लोगों की मौत

दुर्ग में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की